जमीनी विवाद में मृत अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की तेरहवीं में पहुंचे सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह, दी श्रद्धांजलि
जमीनी विवाद में मृत अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा की तेरहवीं में पहुंचे सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह, दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। जनपद गोण्डा के विकास खण्ड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम सुदई पुरवा में स्वर्गीय सुभाष चंद्र मिश्रा के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय मिश्रा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
तेरहवीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सूरज सिंह नन्दौर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

