एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वच्छता जागरूकता रैली व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

 


एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वच्छता जागरूकता रैली व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय, परसपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में कम्पोजिट विद्यालय पूरे रामभरोसे पाण्डेय में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 सीमा तिवारी एवं डॉ0 अजीत सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व पूजन के साथ किया गया।

        एक अनोखी पहल कर स्वच्छता का दिया सन्देश

 इस संदर्भ में जानकारी देते हुये डॉ0 सीमा तिवारी ने बताया कि आज तृतीय दिवस में “स्वच्छता अभियान” विषय पर एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो शिविर स्थल से मजरा गड़रियन पुरवा तक पहुंची। रैली में स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं—नैन्सी सिंह, लक्ष्मी पाण्डेय, महिमा, अंजली, दिलीप व सालिकराम आदि ने ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया।


साफ सफाई करते एनएसएस के छात्र छात्रायें

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर रंगोली बनाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. श्रेयशी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं घर संभालने के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा समेत अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर संध्या सिंह, रंजू सिंह, डॉ. अनूप शुक्ल तथा नरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप बी की नैन्सी, लक्ष्मी व सोनिया अव्वल......

रंगोली प्रतियोगिता में बी ग्रुप की नैन्सी सिंह, लक्ष्मी एवं सोनिया को प्रथम स्थान, ई ग्रुप के अर्पित मिश्र, दिलीप एवं सालिकराम को द्वितीय स्थान तथा ग्रुप सी, डी और ए को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस