जिले में रोजगार मेला आयोजित, कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने की सहभागिता

 


जिले में रोजगार मेला आयोजित, कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने की सहभागिता

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद स्थित जिला पंचायत सभागार में शनिवार को “9 वर्ष बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम 9 वर्षों के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं सूचना विभाग द्वारा “जिले में रोजगार मेला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी प्राप्त की।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संगठन विजय बहादुर पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कर्नलगंज विधायक अजय सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और मंत्री से मुलाकात कर  सहभागिता निभाई।


रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों एवं विभागों द्वारा युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए गए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अतिथियों ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।


वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। रोजगार मेला जैसे आयोजन युवाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में अहम भूमिका निभा रहे हैं।



कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, विधायक तरबगंज प्रेमनरायन पाण्डेय,विधायक कटरा बाजार बावन सिंह,गौरा विधायक प्रभात वर्मा,जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन सहित जिला प्रशासन एवं सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस