पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता रैली व गोष्ठी का आयोजन
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता रैली व गोष्ठी का आयोजन
रिपोर्ट:-आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज परसपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरे दिन कंपोजिट विद्यालय पूरे रामभरोसे पांडेय में उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई।
इस बावत राष्ट्रीय सेवायोजना इकाईकी कार्यक्रमधिकारी डॉ0 सीमा तिवारी ने जानकारी देते हुये बताया कि पर्यावरण जागरूकता रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर रामभरोसे पाण्डेय पुरवा गांव तक पहुंची, जिसमें स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से स्वच्छ वातावरण, जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
पर्यावरण के बारे में जानकारी देती एनएसएस की स्वयंसेविकाइसके उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में “पर्यावरण संरक्षण” विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 नरेंद्र नाथ पाण्डेय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम अपनी मिट्टी, जल और वायु को सुरक्षित रखें तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने मिट्टी के संरक्षण, जल की बचत और वायु प्रदूषण को रोकने के विभिन्न उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
शिविर में प्रतिभागी एनएसएस के स्वयंसेवकगणवहीं सँस्कृत विभाग के प्रवक्ता डॉ0 दयाशंकर मिश्र ने पर्यावरण विषय पर अपनी एक स्वरचित गीत के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ0 एसपी सिंह,डॉ0 अरुण सिंह क्षेत्रीयजनो सहित एनएसएस के तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


