थाल प्रतियोगिता में अव्वल रही पूजा यज्ञसैनी,दूसरे स्थान पर कुसुम सोनी
थाल प्रतियोगिता में अव्वल रही पूजा यज्ञसैनी,दूसरे स्थान पर कुसुम सोनी
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर के राजपुर मोहल्ला स्थित गूँगी भवानी मन्दिर परिसर में मां गूँगी भवानी सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार की शाम को थाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
थाल प्रतियोगिता में दिखाए प्रतिभागियों ने अपने हुनरजिसमें निर्णायक की भूमिका में बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन वासुदेव सिंह,सभासद प्रशान्त शुक्ला अंशू तथा तेजप्रताप सिंह उपस्थित रहे। निर्णायक मण्डल द्वारा सभी थाल का अवलोकन करने के पश्चात विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
थाल प्रतियोगिता का अवलोकन करते निर्णायक जनकार्यक्रम के प्रबंधक सुभाष तिवारी ने बताया कि थाल प्रतियोगिता के दौरान 110 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें पूजा यज्ञसैनी ने प्रथम,कुसुम सोनी द्वितीय तथा तृतीय स्थान अनमोल सोनी ने प्राप्त किया। शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार पाकर सन्तोष करना पड़ा। प्रबंधक ने अतिथि गणमान्यजनों को किया सम्मानित
चेयरमैन वासुदेव सिंह ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुये कहा कि सभी लोंगो ने बहुत मेहनत कर एक से बढ़कर एक आकृति बनाकर सजाया।इसलिए सभी बधाई के पात्र है।
वहीं तेजप्रताप सिंह ने कहा कि किसी को निराश होने की जरूरत नही है,सभी ने मेहनत की,भविष्य में आप सभी की यही मेहनत रंग लायेगी, और आपको भी प्रथम स्थान मिलेगा बस सच्ची लगन और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परिश्रम करते रहिये,सफलता जरूर मिलेगी।
इस अवसर पर पं उदयनरायन मिश्र,कृष्णा सैनी (सभासद),विपिन सिंह (सभासद),ओंकार सोनी,दीपक कनौजिया, दीनानाथ गुप्ता,अंकित रस्तोगी,प्रदीप सैनी उर्फ राजू, राजकुमार सोनी तथा कमलकिशोर सिंह (पत्रकार) सहित कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





