स्वयंसेवक प्रदीप सिंह को नामित पार्षद बनाए जाने पर खुशी की लहर,विधायक अजय सिंह ने दी बधाई
स्वयंसेवक प्रदीप सिंह को नामित पार्षद बनाए जाने पर खुशी की लहर,विधायक अजय सिंह ने दी बधाई
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर में नामित पार्षद के रूप में राजाटोला निवासी प्रदीप सिंह के मनोनयन पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके समर्थकों, मित्रों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने बधाई देते हुये कहा कि प्रदीप सिंह लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय स्वयंसेवक तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी निरंतर सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि उनके मनोनयन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। शुभचिंतक प्रशान्त सिंह सोमू का कहना है कि उनके बेहतर अनुभव और नेतृत्व क्षमता से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनसमस्याओं के समाधान में भी तेजी आएगी।
इस अवसर पर चेयरमैन वासुदेव सिंह,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह केपी सिंह,मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह,राघवेन्द्र सिंह,डॉ0 एसपी सिंह,राजू गुप्ता,प्रदीप जी,कृष्णकुमार जी,प्रीतम जी,रोहित सिंह,ओंकार कौशल,रमेश यादव सहित अन्य समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

