फाइनेंस कंपनी व बैंक के शाखा प्रबंधक सहित आठ पर मुकदमा

 


फाइनेंस कंपनी व बैंक के शाखा प्रबंधक सहित आठ पर मुकदमा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर क्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी और बैंक अधिकारियों समेत आठ लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला शहर के बड़गांव पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

राम जानकी धर्मशाला निवासी राहुल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने आई आई एफ एल फाइनेंस की बड़गांव शाखा की टीएम पूनम तिवारी, जीबी मैनेजर देवेश व तीन अज्ञात कर्मचारियों के साथ आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारी अनिल कुमार, एक अज्ञात शाखा प्रबंधक व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित के अनुसार उसने आई आई एफ एल फाइनेंस की बड़गांव शाखा में 305 ग्राम 22 कैरेट सोना गिरवी रखकर 12,24,500 रुपये का गोल्ड लोन लिया था। आरोप है कि बाद में संबंधित रसीद के आधार पर 16,18,350 रुपये का लोन दर्शाया गया। पीड़ित का खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बड़गांव शाखा में संचालित है, जिसमें उक्त धनराशि जमा थी।

आरोप है कि 7 तारीख को बैंक व फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने उसे बैंक बुलाकर ओटीपी प्राप्त कर खाते से 16,18,350 रुपये निकाल लिए। साथ ही 305 ग्राम के स्थान पर मात्र 178 ग्राम सोना ही प्रस्तुत किया गया। विरोध करने पर उसे बंधक बनाए रखने का भी आरोप है। सूचना पर पहुंचे अधिवक्ता ने करीब आठ घंटे बाद उसे मुक्त कराया।

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस