विधायक, डीएम व सीडीओ ने किया पाल्हापुर में पंचायत उत्सव भवन का शिलान्यास,

 


विधायक, डीएम व सीडीओ ने किया पाल्हापुर में पंचायत उत्सव भवन का शिलान्यास,

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत विकासखंड कर्नलगंज की ग्राम पंचायत पाल्हापुर में गुरुवार को “पंचायत उत्सव भवन” का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में कर्नैलगंज के विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।



भूमि पूजन के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर ऐसे भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक व सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यह भवन गांव में बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा।


जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि ग्राम पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे गांवों में सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी और प्रशासन व ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।


मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने बताया कि भवन के निर्माण से पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा।



इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस