कल 25 मार्च को बहराइच आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां तेज


 कल 25 मार्च को बहराइच आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां तेज

सूत्रों के हवाले से....

बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को बहराइच जनपद के दौरे पर आएंगे। उनका कार्यक्रम मोतीपुर तहसील के सेमरहना गांव में प्रस्तावित है, जहां वे भरतापुर गांव से विस्थापित ग्रामीणों को जमीन आवंटित करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आईजी अमित पाठक ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस