भाजपा जिला-उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संदीप सिंह (मोनू भैया) को बधाइयों का तांता




भाजपा जिला-उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संदीप सिंह (मोनू भैया) को बधाइयों का तांता

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी द्वारा संदीप सिंह (मोनू भैया) को भाजपा का जिला-उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

धनावा निवासी स्व0 विन्देश्वरी प्रसाद सिंह उर्फ लाल साहब के पुत्र संदीप सिंह (मोनू भैया) पूर्व में जिलामंत्री रहे तथा लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता उल्लेखनीय रही है। उनके जिला-उपाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


इस अवसर पर कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने कहा कि संदीप सिंह का अनुभव और नेतृत्व क्षमता पार्टी के विस्तार एवं जनहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगी। वहीं नवनियुक्त जिला-उपाध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने का भरोसा दिलाया।

नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह,मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह,सूरज सिंह, डॉ0 एसपी सिंह,रामसुंदर पाण्डेय,इतेंद्र सिंह गुड्डू,प्रदीप सिंह,राम सिंह,कुट्टू सिंह सहित क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस