पूर्व जिला महामंत्री के बड़े भाई के निधन पर शोक, विधायक अजय सिंह ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व जिला महामंत्री के बड़े भाई के निधन पर शोक, विधायक अजय सिंह ने दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
कर्नलगंज गोण्डा।। जनपद गोण्डा के पूर्व जिला महामंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु प्रताप नारायण सिंह के बड़े भाई राम मनोहर सिंह के आकस्मिक निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
इस दुखद अवसर पर कर्नलगंज विधायक अजय सिंह विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के ग्राम सभा मुजेड़ स्थित उनके निवास स्थान पर पहुँचकर अंतिम दर्शन किया। और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राम मनोहर सिंह सरल स्वभाव एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका अचानक जाना परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत दुःखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
इस दौरान प्रेम बहादुर सिंह कुट्टू, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह,मण्डल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह,पुत्ती सिंह,अमरेंद्र सिंह, सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं परिजन उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।



