सरकारी स्कूलों में प्राईवेट स्कूलों से बेहतर सुविधाएं, शैक्षिक भ्रमण पर निकले कम्पोजिट विद्यालय प्योली के छात्र

 


सरकारी स्कूलों में प्राईवेट स्कूलों से बेहतर सुविधाएं, शैक्षिक भ्रमण पर निकले कम्पोजिट विद्यालय प्योली के छात्र

रिपोर्ट: आर. के. मिश्रा

👌इंदिरा गांधी तारा मण्डल व आंचलिक विज्ञान केन्द्र सहित अन्य प्रमुख स्थलों का किया अवलोकन..........इन्द्रप्रताप सिंह

परसपुर गोण्डा।। सरकारी विद्यालयों में भी अब छात्रों को निजी स्कूलों की तरह गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिक्षा क्षेत्र परसपुर के कम्पोजिट विद्यालय प्योली के लगभग 50 वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को रविवार को शैक्षिक भ्रमण हेतु उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ रवाना किया गया।

         शैक्षिक भ्रमण को निकलते शिक्षक एवं छात्र छात्राएं

विद्यालय के प्रधानाध्यापक घनश्याम सिंह ने बताया कि अभिभावकों की सहमति एवं विभागीय अनुमति के बाद इस भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक अनुभव प्रदान करना है।

भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं लखनऊ स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (जूलॉजिकल गार्डन), इंदिरा गांधी तारामंडल (प्लैनेटेरियम) तथा आंचलिक विज्ञान केंद्र सहित अन्य प्रमुख शैक्षिक एवं दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर शिक्षक इन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे भ्रमण छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें नई चीजों को जानने-समझने की जिज्ञासा बढ़ाते हैं।


विद्यालय से प्रस्थान के समय प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में इन्द्र प्रताप सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, गणेश प्रताप सिंह, राजकुमार गौड़, सरिता सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी शिक्षक व कर्मचारी छात्रों के साथ बस द्वारा सुबह लगभग 8 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुए।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि यह शैक्षिक भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित होगा, जिससे उनके बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस