मरचौर में गूंजा दंगल का जोश, विधायक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला


 मरचौर में गूंजा दंगल का जोश, विधायक ने बढ़ाया पहलवानों का हौसला

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत विकास खण्ड परसपुर के ग्राम सभा मरचौर में पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीनिवास शुक्ला द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।


विधायक अजय सिंह को माला पहनाते बाबा राजितराम दास

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने पहुंचकर अखाड़े में उतरने वाले पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।वहीं पहलवान बाबा राजितराम दास ने मुख्यातिथि विधायक को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।


अखाड़े में दांव आजमाते पहलवान गामा हनुमानगढ़ी अयोध्या

अखाड़े में जैसे ही पहलवानों ने दांव-पेंच आजमाने शुरू किए, दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से पूरा मैदान गूंज उठा। पहलवानों के जोश, दमखम और खेल भावना ने उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया। एक से बढ़कर एक मुकाबलों ने देर शाम तक लोगों को बांधे रखा।


          इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में आयोजित ऐसे पारंपरिक खेल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दंगल केवल शक्ति प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार करने का सशक्त माध्यम है।



विधायक ने इस कुश्ती आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम गांवों में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सफल एवं शानदार आयोजन के लिए श्रीनिवास शुक्ला तथा समस्त ग्रामवासियों को बधाई दी।


    वहीं ग्रामीणों ने भी आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। मरचौर का यह दंगल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस