ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, जिलाधिकारी व विधायक ने किया शुभारंभ


ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, जिलाधिकारी व विधायक ने किया शुभारंभ

गोण्डा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रगड़गंज (बेलसर) के तत्वावधान में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, स्थानीय नागरिकों और संस्था से जुड़े लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। चिकित्सकों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

    प्रमाणपत्र देती जिलाधिकारी एव मुख्य चिकित्साधिकारी

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि— “रक्तदान जीवन रक्षा का सबसे बड़ा कार्य है। इससे न केवल किसी की जिंदगी बचती है, बल्कि समाज में सहयोग और सेवा की भावना भी प्रबल होती है।”इस अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता, योग, ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली पर भी विचार-विमर्श हुआ। ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य सिर्फ रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में प्रेम, करुणा और एकता जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना भी है।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विधायक समेत अतिथि गण

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर के चिकित्साधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अंत में जिलाधिकारी ने आयोजन समिति को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।



Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस