महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज परसपुर में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस
महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज परसपुर में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज, परसपुर के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण से हुआ। ध्वजारोहण का कार्य फतेह बहादुर सिंह (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, कृषक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छितौनी) तथा विद्यालय के प्रशासक डॉ. शिव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके उपरांत सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया गया।
माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अतिथिगण
विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों ने देश रंगीला रंगीला और तिरंगा मेरी शान जैसे देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 11 की छात्रा प्रेरणा मिश्रा ने देशप्रेम से ओतप्रोत कविता सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
छात्रा प्रेरणा मिश्रा देश प्रेम की कविता का पाठ करती हुईइस अवसर पर मुख्य अतिथियों के साथ-साथ विद्यालय के प्रबंधक श्री श्याम नाथ तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री राम खेलावन (डेहरास), प्रधानाचार्य सुरेन्द्र तिवारी, उप प्रधानाचार्य दर्शन कुमार, कार्यालय प्रभारी निधि सिंह सहित विद्यालय परिवार, अभिभावकगण तथा हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राएं एव अभिभावकगणकार्यक्रम में अजय सिंह, विकास सिंह, पवन शुक्ला, शशि सिंह, मंजीत राजपूत, अभिषेक सिंह, संजय तिवारी, शिव कुमार, जंग बहादुर सिंह, नंदनी, अंशिका सिंह, तिलक राम यादव, विजय सिंह, मीना सिंह, सतीश तिवारी, कृष्ण कुमार दुबे, सोमिल रस्तोगी, उपमा तिवारी, विनीत मिश्रा, बृज कुमार, रेशमा सिंह, सरिता सिंह, अनामिका सिंह, वंदना श्रीवास्तव, नीतू पाण्डेय, साक्षी तिवारी, भारती पाण्डेय, प्रिया सिंह सहित तमाम क्षेत्रीय गणमान्यजन एव अभिभावक मौजूद रहे।



