राहुल गांधी के खुलासे पर वोट चोरी से लेकर बिजली संकट तक मुद्दों की बरसी बौछार
राहुल गांधी के खुलासे पर वोट चोरी से लेकर बिजली संकट तक मुद्दों की बरसी बौछार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
गोण्डा।। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर एसआईआर मुद्दे पर विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी द्वारा किए गए सनसनीखेज खुलासे को जिला कांग्रेस कार्यालय, गोंडा के हाल में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों और कांग्रेसजनों ने इस खुलासे को बारीकी से देखा और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शन के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष ने वोट चोरी, यूरिया संकट, विद्यालय विलय, बिजली कटौती और कानून-व्यवस्था में गिरावट जैसे मुद्दों पर सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है और सरकार इन पर ध्यान देने के बजाय जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, पूर्व प्राचार्य बृजेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी शिव कुमार दूबे, रमा कश्यप, हनुमान प्रसाद, अरविंद शुक्ला, राजेश सिंह, विधि विभाग अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय, जलील खान, जितेश शर्मा, राम बुझारत वर्मा, सगीर खान, जैनुल आब्दीन खान, महबूब खान एडवोकेट, अफजल खान, सैयद खान, वाजिद अली, सैय्यद खान शहजादे मेवाती, हरीराम वर्मा, जमील खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
