भौरीगंज घाट का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,दिये निर्देश

 

भौरीगंज घाट का उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,दिये निर्देश

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। कजरी तीज पर्व के  मद्देनजर उप जिलाधिकारी कर्नलगंज जितेन्द्र कुमार गौतम ने विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत भौरीगंज स्थित श्रीराम जानकी घाट का निरीक्षण किया।इस दौरान घाट की साफ सफाई,विद्युत लाइटिंग व्यवस्था, बैरिकेटिंग के साथ साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि कजरी तीज पर्व को लेकर इस घाट से श्रद्धालुओं द्वारा जल भरकर जनपद स्थित दुखःहरण नाथ मंदिर,पृथ्वीनाथ मन्दिर, सुभगनाथ मन्दिर सिंगिरिया,भारीश्वर नाथ मंदिर कडरू समेत विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों को घाट से लेकर  सम्पूर्ण रास्ते मे किसी प्रकार की तकलीफ नही होनी चाहिये।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस