स्कूल वाहनों का फिटनेस शिविर 17 अगस्त को,बिना फिटनेस वाहनों पर कार्यवाही होनी तय


 स्कूल वाहनों का फिटनेस शिविर 17 अगस्त को,बिना फिटनेस वाहनों पर कार्यवाही होनी तय


रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। अब स्कूल प्रबंधन अपनी लापरवाही नहीं छिपा पाएंगे। जनपद के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के नाम पर पंजीकृत वाहनों की फिटनेस जांच के लिए परिवहन विभाग ने सख्त आदेश जारी करते हुये कहा है कि जिन वाहनों का स्वास्थ्य (फिटनेस) प्रमाण पत्र खत्म हो चुका है, उनके लिए 17 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष व्यवस्था की गई है।

निर्धारित तिथि को स्कूल प्रबंधन अपने वाहन ‘अध्याय 9(क)’ के अनुरूप निर्मित कराकर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के कैंपस में प्रस्तुत कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।




   सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बताया कि अगर निर्धारित तिथि पर वाहन प्रस्तुत नहीं हुए या फिटनेस प्रमाण पत्र नवीनीकृत नहीं कराया गया, तो नियमों के तहत सीधी प्रवर्तन कार्रवाई होगी। सिर्फ यही नहीं, ऐसे वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर सड़कों से पूरी तरह हटा दिया जाएगा और सम्बन्धित थाने को संचालन रोकने के आदेश भेज दिए जाएंगे।

परिवहन विभाग का यह कदम साफ संदेश देता है कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिवहन विभाग ने जनपद के सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील की है कि समय पर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र नवीनीकरण कराकर विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचें।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस