परसपुर में विज्ञान क्विज व मॉडल प्रतियोगिता, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित


परसपुर में विज्ञान क्विज व मॉडल प्रतियोगिता, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। उच्च प्राथमिक विद्यालय परसपुर प्रथम में शनिवार को सी० वी० रमन विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान क्विज एवं मॉडल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 और 8 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक कक्षा से एक छात्र और एक छात्रा को क्विज व मॉडल प्रतियोगिता में पुरस्कृत करने की व्यवस्था की गई थी।

जानकारी के अनुसार कक्षा 6 से 20 छात्र और 25 छात्राएँ, कक्षा 7 से 15 छात्र और 12 छात्राएँ जबकि कक्षा 8 से 20 छात्र एवं 15 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

       प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र,निरक्षण करते शिक्षक

क्विज प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राएं

  • कक्षा 8 : विद्या पांडेय एवं सुमित
  • कक्षा 7 : ध्रुव श्रीवास्तव एवं शिफा
  • कक्षा 6 : शुभ गुप्ता एवं वैष्णवी मिश्रा
              विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन करते                                  समन्यवक अभय प्रताप सिंह

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विजेता

  • कक्षा 6 : आदर्श मिश्रा एवं नंदनी
  • कक्षा 7 : हिमांशु एवं गोल्डी
  • कक्षा 8 : सत्यम वर्मा एवं सलोनी सिंह

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक देशराज सिंह, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक हरिकिशोर सिंह, वरिष्ठ अध्यापक साधन कुमार मिश्र, अमृता रस्तोगी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अनुदेशक फरहत सिद्दीकी तथा आंटा प्रथम के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।


समापन सत्र में समन्वयक अभय प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र और कलम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस