पुरानी रंजिश में महिला के परिवार पर हमला, पति गंभीर घायल
पुरानी रंजिश में महिला के परिवार पर हमला, पति गंभीर घायल
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र के ग्राम वेलई पार में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान विपक्षी पक्ष ने भद्दी गालियाँ देते हुए हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने पहले महिला के पुत्र गोलू को लाठी से मारा। जब पीड़िता गीता देवी बचाने पहुँचीं तो उन्हें भी मारपीट का शिकार होना पड़ा। इस बीच आरोपियों ने गीता देवी के पति राम विलास पर भी हमला कर दिया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए।परिवार के लोगों ने किसी तरह घायल राम विलास को जिला अस्पताल गोण्डा पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
इस बावत थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर बेलई पार निवासी सुरेश, सुरिन्द्र व अरविंद तथा तुलसीपुर जनपद बलरामपुर निवासी मुकेश एवं थाना कोतवाली देहात के ग्राम विशुनपुर बैरिया निवासी रमेश के खिलाफ मारपीट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
