गाय को रोटी खिलाने गई महिला से अश्लील हरकत, विरोध पर जान से मारने की धमकी


गाय को रोटी खिलाने गई महिला से अश्लील हरकत, विरोध पर जान से मारने की धमकी

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी महिला के साथ अश्लील हरकत और मारपीट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला जब अपने सहन दरवाजे पर गाय को रोटी खिला रही थी, तभी गांव के ही अमरनाथ सिंह पुत्र राम अचल सिंह निवासी विजईपुरवा गजसिंहपुर ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर खींचा।

शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। 

थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विधिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस