गोण्डा में यूपीएसएसीएस कर्मचारी संगठन की कार्यकारी समिति का गठन

 


गोण्डा में यूपीएसएसीएस कर्मचारी संगठन की कार्यकारी समिति का गठन

रिपोर्ट:-आर के मिश्रा

गोण्डा।।उ०प्र० राज्य एड्स नियन्त्रण सोसायटी, लखनऊ के अन्तर्गत कार्यरत कर्मचारियों के हित में सक्रिय उ०प्र० राज्य एड्स नियन्त्रण सोसायटी कर्मचारी संगठन (ट्रेड यूनियन) के तत्वावधान में आज बाबू ईश्वर शरण जिला पुरुष चिकित्सालय, गोण्डा में एक बैठक आयोजित की गई।


बैठक में जिलेभर के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। सर्वसम्मति से मनोज कुमार सैनी (फार्मासिस्ट, ART सेंटर, गोण्डा) को संगठन का अध्यक्ष तथा सचिन कुमार (काउंसलर, परसपुर, गोण्डा) को महामंत्री चुना गया। इसी के साथ अन्य पदों पर भी सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हुआ।बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्वाचित कार्यकारी समिति की पूरी सूची तैयार कर शीघ्र ही राज्य स्तरीय ट्रेड यूनियन मुख्यालय को प्रेषित की जाएगी।

      कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने संगठन की एकता और मजबूती पर बल देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारी समिति कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य करेगी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस