शव रखकर सड़क जाम करने पर सख्त कार्रवाई: ग्राम प्रधान सहित 14 नामजद, 20 अज्ञात पर केस दर्ज

  


शव रखकर सड़क जाम करने पर सख्त कार्रवाई: ग्राम प्रधान सहित 14 नामजद, 20 अज्ञात पर केस दर्ज

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। जनपद गोण्डा के बालपुर क्षेत्र में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन और जाम लगाने की घटना को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान बिंदेश्वरी पाल को मुख्य आरोपी मानते हुए कुल 14 व्यक्तियों को नामजद किया है, जबकि 15 से 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने जानबूझकर भीड़ को उकसाते हुए शव को सड़क पर रखा, जिससे न केवल यातायात बाधित हुआ, बल्कि आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि इस दौरान एम्बुलेंस को सड़क पर रोक दिया गया, जिससे मृतक के शव का अपमान हुआ और सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग हुई।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत जैसे शासकीय कार्य में बाधा डालना, शव का अपमान करना, और शांति व्यवस्था भंग करना के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

            पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की बाईट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने या कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि "कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाती है।उक्त मामले में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।"

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस