किसानों को चेतावनी: खड़ी फसल में डीएपी खाद का प्रयोग न करें......एडिओएजी अनूप सिंह चौहान


किसानों को चेतावनी: खड़ी फसल में डीएपी खाद का प्रयोग न करें......एडिओएजी अनूप सिंह चौहान

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर, गोण्डा।। विकास खंड परसपुर के सहायक विकास अधिकारी कृषि अनूप सिंह चौहान ने किसानों को सलाह दी है कि खड़ी फसलों में डायमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) का प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार डीएपी का उपयोग केवल बीज बुवाई अथवा प्रारंभिक अवस्था में ही लाभकारी होता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि खड़ी फसल में डीएपी डालने से पौधों को फॉस्फोरस उपलब्ध नहीं हो पाता, बल्कि नाइट्रोजन का असंतुलन उत्पन्न हो जाता है, जिससे फसल की वृद्धि और उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है।

किसानों को सुझाव दिया गया है कि खड़ी फसल में डीएपी की बजाय नाइट्रोजन और पोटाश का संतुलित प्रयोग करें तथा खाद डालने से पूर्व मिट्टी परीक्षण अवश्य कराएं। वैज्ञानिक पद्धति से की गई यह खाद प्रबंधन प्रणाली न केवल फसल की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है बल्कि उत्पादन को भी स्थिर बनाए रखती है।



Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस