धूमधाम से मनाई गई कन्हैया अष्टमी,भजन कीर्तन की रही भरमार ,अर्धरात्रि को हुआ लड्ड़ू गोपाल का जन्म
धूमधाम से मनाई गई कन्हैया अष्टमी,भजन कीर्तन की रही भरमार
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत परसपुर क्षेत्र स्थित विभिन्न मंदिरों एवं निजी संस्थानों सहित थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।कही सुंदर कांड का पाठ तो कहीं भजन कीर्तन की धूम रही।
बताते चलें कि नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, राजमन्दिर राजा टोला,श्रीअद्वैत स्वरूप आश्रम,आशीशेश्वर नाथ महादेव मंदिर, श्री दुग्धेश्वर नाथ,नर्वदेश्वर नाथ एवं प्राचीन शिव मंदिर मौर्यनगर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गयी।श्रीराम जानकी मन्दिर के पुजारी पण्डित कौशल दास ने बताया कि द्वापरयुग में भादौ माह के अष्टमी तिथि को सोलह कलाओं सहित मथुरा के राजा कंस के बन्दीगृह में भगवान श्रीकृष्ण का हुआ था। उसी पर्व के लेकर हर वर्ष हम सभी लोग मन्दिर परिसर में एकत्रित होकर भगवान जन्मोत्सव को विधि विधानपूर्वक मनाते है। जिसमे सर्वप्रथम श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है।
तदुपरांत रात्रि के बारह बजे लड्डू गोपाल का जन्म कराया जाता है।भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया।जिसे सुनकर भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गये।भजन के इसी क्रम में पुजारी द्वारा गाये गये भजन "ब्रज के बसैया कन्हैया मेरे अब तो सुन लो पुकार", ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।शास्त्रों के अनुसार कंस के अत्याचार का अंत करने के लिये भगवान विष्णु ने द्वापर युग मे श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया।पूतना,बकासुर,शकटासुर,कुम्हलिया पीर हाथी,सहित दुराचारी अत्याचारी कंस का बध कर पृथ्वी को पाप के भार से मुक्त कराया।भजन कीर्तन उपरांत भगवान का जन्मोत्सव से पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर भजन गायक सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ पुजारी, बृजेश पाण्डेय, सन्तोष रस्तोगी,शंभू नाथ कौशल, जगदेव,नन्दू तिवारी,राजू सोनी सहित अन्य तमाम भक्तगण भगवान के जन्मोत्सव में शामिल रहे।

