परसपुर गौशाला में मृत मवेशी, लापरवाही से कौवों का निवाला बने मृत पशु
परसपुर गौशाला में मृत मवेशी, लापरवाही से कौवों का निवाला बने मृत पशु
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर, गोण्डा।। एक ओर राज्य सरकार छुट्टा मवेशियों के संरक्षण और देखभाल को लेकर तमाम प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। सरकार द्वारा नगर-नगर में गौ आश्रय केंद्र (गौशाला) बनवाए गए हैं और उनकी देखरेख हेतु कर्मी भी तैनात हैं, लेकिन अधिकांश गौशालाएँ महज़ कमाई का साधन बनकर रह गई हैं।
इसी कड़ी में परसपुर नगर पंचायत क्षेत्र के बालपुर मार्ग स्थित गौशाला की तस्वीरें संवेदनहीनता उजागर कर रही हैं। यहाँ कई दिनों से मृत पड़ा मवेशी कौवों का निवाला बन रहा है, लेकिन देखभाल करने वाला कोई जिम्मेदार नहीं दिखाई देता। मृत मवेशी की हालत देखकर स्पष्ट है कि उसकी मौत लगभग दो दिन पूर्व हुई है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर यह मवेशी मृत पड़ा है, उसके पास ही थाना, नगर पंचायत कार्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और पशु चिकित्सालय मौजूद हैं, लेकिन सभी जिम्मेदार खामोश बने हुए हैं।
