हर हर महादेव के जयकारों के साथ किया गया भगवान शिव का जलाभिषेक


हर हर महादेव के जयकारों के साथ किया गया भगवान शिव का जलाभिषेक

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम सिंगिरिया स्थित सुभगनाथ मंदिर एव कडरू के भारीश्वर नाथ महादेव मंदिर में कजरी तीज पर्व के मद्देनजर मंगलवार के भोर पहर से ही शिवभक्तों की काफी भीड़ उमड़ी।हजारों की संख्या में बालिकाओं समेत महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भूत भावन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पूजन अर्चन के पश्चात भगवान शिव की अर्द्ध परिक्रमा की गई।वहीं हर हर महादेव, तथा हर हर बम बम के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही।स्थानीय सेवादारों ने भी जलाभिषेक के दौरान समस्त श्रद्धालुओं को लाइन से आकर जल चढ़ाने का आग्रह किया। ताकि किसी को भी जल चढाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े।श्रद्धा से सभी जलाभिषेक कर सकें।

           मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

वहीं कजरी तीज पर्व के महत्व को लेकर मेले का भी आयोजन रहा। जिसमे खाने पीने की वस्तुओं समेत खिलौने तथा दैनिक उपयोगी चीजों की दुकानें सजी रही। जलाभिषेक के पश्चात बच्चे एवं महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।भगवान शिव के जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय रस से सराबोर हो उठा।मन्दिर परिसर के कहीं श्री सत्यनारायण व्रत कथा तो कहीं रुद्राभिषेक के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रसाद को ग्रहण किया।


इस दौरान मेला क्षेत्र समेत मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं के सुरक्षा हेतु उपनिरीक्षक समेत महिला पुरुष आरक्षी निरंतर मुस्तैद रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस