परसपुर राजमंदिर से चोरी हुई अष्टधातु मूर्तियाँ अब भी लापता, विकास मंच अध्यक्ष ने एसपी से की मुलाकात


परसपुर राजमंदिर से चोरी हुई अष्टधातु मूर्तियाँ अब भी लापता, विकास मंच अध्यक्ष ने एसपी से की मुलाकात

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

एक माह बाद भी नहीं मिली सफलता, आक्रोशित लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग

परसपुर, गोण्डा। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक राजमंदिर से चोरी गई अष्टधातु की कीमती मूर्तियों को बरामद किए जाने में पुलिस अब तक नाकाम रही है। घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद चोरों का सुराग न लगना आमजन और व्यापारियों में आक्रोश का विषय बना हुआ है।

ज्ञात हो कि बीती 16/17 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर से लगभग 15–15 किलोग्राम वजनी दो अष्टधातु की मूर्तियाँ तथा लड्डू गोपाल की प्रतिमा चोरी कर ली थी। बताया जाता है कि ये मूर्तियाँ सैकड़ों वर्ष पुरानी हैं, जिन्हें रानी जानकी कुंवर द्वारा स्थापित कराया गया था। मंदिर का संचालन सर्वकारा विजय बहादुर सिंह की देखरेख में होता है।

इसी मुद्दे पर परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से भेंट की और मूर्तियों की शीघ्र बरामदगी व चोरों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। श्री सिंह के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस