दादी प्रकाश मणि जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा और भक्ति से गूंजा सेवा केन्द्र, विश्व बंधुत्व का दिया संदेश


दादी प्रकाश मणि जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा और भक्ति से गूंजा सेवा केन्द्र, विश्व बंधुत्व का दिया संदेश

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परसपुर सेवा केन्द्र पर दादी प्रकाश मणि जी की 18वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और विश्व बंधुत्व के संदेश के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहनों ने दादी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अनामिका बहिन द्वारा दादी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने भाई-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर प्रकाश मणि दादी जी का जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने शांति, प्रेम, आनंद, खुशी, शक्ति, सत्यता, पवित्रता, करूणा, दया और क्षमा जैसे दिव्य गुणों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज के समक्ष आदर्श प्रस्तुत किया।

केन्द्र संचालिका ब्रम्हाकुमारी अनामिका बहिन ने बताया कि दादी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना हेतु समर्पित कर दिया। उन्होंने विश्व के 145 देशों में ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केन्द्रों की स्थापना कर लाखों लोगों को व्यसनमुक्त, निर्विकारी और चरित्रवान बनाया। दादी जी ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाखों रुपये के इनामी चंबल घाटी के कुख्यात डाकू पंचम सिंह को भी दया और क्षमा का पाठ पढ़ाकर सम्मानजनक जीवन जीने की राह दिखाई, जो आज समाज में नैतिकता और मानवता का संदेश दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि दादी जी का जीवन हम सभी को यह प्रेरणा देता है कि हम मानवीय गुणों से सुशोभित होकर ऐसे सत्कर्म करें, जिससे समाज और जनमानस को सुख एवं शांति मिले।

     उक्त कार्यक्रम में राधेश्याम मिश्रा, कृष्ण कुमार तिवारी, रामेंद्र नारायण सिंह, कमला प्रसाद सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उपस्थित सभी भाई-बहनों ने दादी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने जीवन में नैतिकता और सद्गुण अपनाने का संकल्प लिया।भोजन-प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में जगदीश सोनी, राघवेन्द्र पाण्डेय, अनूप सिंह, सुनील भाई, राज सोनी, पिंकी सिंह, लक्ष्मी मिश्रा, लक्ष्मी सोनी, बबिता, उमा, रमा, सुषमा, मन्ना, ज्योति, पूजा, डाली सहित बड़ी संख्या में जिज्ञासु शामिल रहे।



Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस