ज्योति हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी सनी सिंह गिरफ्तार

 


ज्योति हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी सनी सिंह गिरफ्तार

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

गोण्डा।। चर्चित ज्योति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई एसओजी एव देहात कोतवाली पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी सनी सिंह को घेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया गया। अपने को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही के दौरान मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से उसके दाहिने पैर में चोट आई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।आरोपी कोचोटिल हालात में इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

        आरोपी सनी का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

    पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और बाइक बरामद की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सनी सिंह ने 18 वर्षीय ज्योति की दुपट्टे से गला कसकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

एसपी के मुताबिक आरोपी सनी सिंह मूल रूप से जनपद बहराइच का रहने वाला है। तकरीबन दो वर्ष पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़कर दिल्ली में रह रही है उसके तीन बच्चियां भी है।पिछले सात महीने से वह पूरे ललक स्थित एक मुर्गी फार्म पर बतौर मजदूर काम करता था।इस दौरान वही की रहने वाली लड़की को हमेशा बुरी नियत से देखा करता था। दो दिन पूर्व मृतका के माता पिता के अस्पताल जाने पर वह लड़की को खेत के अकेला देखकर उसे पकड़कर प्रपोज किया जिसे अस्वीकार करते हुये ज्योति ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और गांव वालों से बताने व हल्ला मचाने की बात कही। जिससे क्षुब्ध होकर उसके ज्योति का गला दबाकर हत्या कर दिया।पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस