महाभोग एवं आरती में पधारे क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह
महाभोग एवं आरती में पधारे क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर चौक स्थित श्रीशंकर धर्मशाला पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रीगणेश पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसमे अवध धाम से पधारे पंडित उदयभान मिश्रा सहित अन्य विद्वानों द्वारा पूरे विधि विधान एवं वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ नित्यप्रति पूजा पाठ किया जा रहा है।
इसी क्रम में पूजा के पंचम दिवस रविवार की सायंकालीन आरती एवं महाभोग में कर्नलगंज क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने पहुंचकर विघ्नहर्ता शुभकर्ता प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश जी की मंगल आरती करने के पश्चात भगवान गणेश को भोग लगाया। इस आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने ढोल भांगड़े के साथ बहुत ही सुंदर सुंदर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की।तदुपरान्त भक्तगणों ने अपने हाथों को हवा में लहराते हुये एक स्वर में "गणपति बप्पा मोरिया" जैसे अन्य तमाम गगनभेदी जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय रस से सराबोर हो उठा।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह,विष्णु प्रताप नरायण सिंह,ओमप्रकाश मिश्रा,राकेश सिंह चौहान, दीपक सिंह,अमरेंद्र सिंह,राजू चंगेरी,रोहित सिंह,पिंकू सिंह अकोहरी,अनिल शुक्ला पुरैना,अनुज प्रताप उर्फ पुत्ती सिंह सहित तमाम लोंगो को श्रीगणेश पूजा समिति के अध्यक्ष रामकुमार सोनी द्वारा प्रसाद स्वरूप अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।वहीं लल्लन कौशल द्वारा बहुत ही सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई। अंत मे भगवान गणेश को छप्पन भोग का भोग लगाने के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर सीनू रस्तोगी,दयाशंकर कौशल,अवधेश कौशल,रिंकू सोनी समेत तमाम महिला पुरूष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही है।



