पीएसी जवानों ने बचाई काँवरिया की जान
पीएसी जवानों ने बचाई काँवरिया की जान
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
बाराबंकी।। जनपद बाराबंकी अंतर्गत तहसील रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव (महदेवा) मंदिर के पास अभरन में नहाते समय एक कांवरिया अचानक गहरे पानी में चला गया।जिसकी वजह से वह पानी मे डूबने लगा।कांवड़िए को डूबता देख आस पास के लोग व अन्य कांवरियों ने चिल्लाना शुरू किया।हल्ला गुहार सुनकर दौड़े पीएससी जवानों ने डूब रहे शिव भक्त की जान बचाई,और पानी से बाहर निकालने पर काँवरिया को गंभीर हालत में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक इलाज शुरू कर दिया। वहीं अन्य काँवरिया शिव भक्तों ने पीएसी जवानों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु धन्यवाद दिया।
