परसपुर राजमन्दिर में श्रीराम, लक्ष्मण एवं लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं की हुई स्थापना,वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कि गयी प्राण प्रतिष्ठा


परसपुर राजमन्दिर में श्रीराम, लक्ष्मण एवं लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं की हुई स्थापना,वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कि गयी प्राण प्रतिष्ठा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर अंतर्गत राजाटोला स्थित राजमन्दिर में विराजमान राम लक्ष्मण एवं लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्ति गत 16 जुलाई को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी।जिसकी लिखित सूचना मन्दिर के सर्वराकार कुँवर विजय बहादुर सिंह उर्फ बच्चा साहब द्वारा दी गयी। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुये अज्ञात चोरों के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गयी। इस इसी क्रम में तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक शरदेन्दु पाण्डेय एव वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह को स्थानांतरित करते हुये उपनिरीक्षक अनुज त्रिपाठी को बड़ी उम्मीद के साथ परसपुर थाने की कमान सौंपी।लेकिन नतीजा सिफर रहा।चोर इतने शातिर है कि एक माह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग पुलिस टीम के हाथ नही लग सका।

    राजमन्दिर के सर्वराकार विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आज शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर काफी चिंता बनी रही कि बिना लडडू गोपाल एवं श्रीराम व लक्ष्मण के मूर्ति के किस प्रकार जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। जिस पर अवध धाम से नई दूसरी मूर्तियों का लाकर प्राण प्रतिष्ठा करायी गयी।


 इस सम्बंध में पंडित नागेश्वर नाथ शुक्ला शास्त्री ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर शनिवार को प्रभु श्रीराम लक्ष्मण एव लड्डू गोपाल की मूर्तियों की विद्वानों द्वारा विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गयी। ताकि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर्व को मनाया जा सके।


      इस अवसर पर वैदिक मण्डली में पंडित विनोद कुमार पाण्डेय, चन्द्रशेखर चतुर्वेदी सहित मुख्य यजमान विजय बहादुर सिंह के पुत्र वैभव सिंह तथा उनकी पुत्रबधू शामिल रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस