पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली महिला समेत दो चोटिल,पीड़ित ने दी पुलिस को तहरीर

 


पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली महिला समेत दो चोटिल,पीड़ित ने दी पुलिस को तहरीर

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम निहाल पुरवा अखरेड़ा निवासी नाजरीन पत्नी मकसूद के को पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों  ने  गोली मारकर घायल कर दिया।  चोटिल के बेटे इनायत ने बताया कि उसके पिता  मकसूद एव माता  नाजरीन किसी काम से बालपुर पुलिस चौकी गये थे ,जहाँ से वापस आते समय गुरेटी प्रायमरी स्कूल के समीप लाठी डण्डे से लैस होकर पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षीगणो ने अचानक हमला बोल दिया। इसी बीच विपक्षी ने गोली चला दिया।जिससे गोली नाजरीन के जा लगी।

सीएचसी परसपुर में घटना की जानकारी लेते थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी लेते हुये घायलों को सीएचसी परसपुर लेकर आई। जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात घायलों को मेडिकल कालेज गोण्डा रेफर कर दिया।पीड़ित ने उक्त मामले में लिखित तहरीर पुलिस को दी है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस