जन्म प्रमाण पत्र निर्गत न होने से छात्रों का आधार अटका, शिक्षक संघ ने उठाई आवाज
जन्म प्रमाण पत्र निर्गत न होने से छात्रों का आधार अटका, शिक्षक संघ ने उठाई आवाज
एसडीएम कर्नलगंज को ज्ञापन देते अध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंहरिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा परसपुर ने सोमवार को कर्नलगंज उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के जन्म प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करने की मांग की।
संघ के अध्यक्ष इन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने के कारण अनेक बच्चों का आधार कार्ड अब तक नहीं बन पाया है। इसके चलते वे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं।
शिक्षक संघ का कहना है कि अभिभावकों द्वारा आवश्यक पत्रावलियाँ समय से जमा करने के बावजूद सम्बन्धित अभिलेख महीनों से लंबित पड़े हैं। इस लापरवाही से छात्रों की पढ़ाई और उनका शैक्षिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।
इस संदर्भ में संघ पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से मांग की कि लंबित पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण कर छात्रों के जन्म प्रमाण पत्र शीघ्र निर्गत किए जाएँ, जिससे आधार कार्ड बनवाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।
बइस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, कर्नलगंज अध्यक्ष दिनेश सिंह, तेज बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मंत्री दुर्गा प्रसाद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

