25 घंटे की तलाश के बाद मिला रचना का शव, मृतकों की संख्या हुई 12

 


🔹 अनियंत्रित वाहन नहर में गिरा, एनडीआरएफ ने 32 किमी दूर से बरामद किया 13वर्षीय रचना का शव

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा


गोण्डा।। जनपद गोण्डा अंतर्गत थाना क्षेत्र इटियाथोक में हुए हादसे का शिकार 13 वर्षीय रचना गुप्ता के शव को ढूढने में आखिरकार एनडीआरएफ की टीम को 25 घण्टे बाद सफलता मिल सकी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक  हरमे तेज बहाव होने के कारण रचना का शव घटनास्थल से काफी दूर तक बह गया था।जिसे एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के पश्चात घटनास्थल से तकरीबन 30/32 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम बनकसिया शिवरतन सिंह गांव के पास नहर से बरामद कर लिया।इस दौरान उक्त दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर बारह हो गयी। 

    बताते चलें कि थाना क्षेत्र मोतीगंज से रविवार की सुबह एक चौपहिया वाहन बाबा पृथ्वीनाथ मन्दिर के लिए रवाना हुआ।रास्ते मे चौपहिया वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा।जिससे वाहन में चालक सहित सवार सोलह लोंगो में से ग्यारह लोंगो की मौत हो गई।अन्य चार लोंगो ने कूदकर अपनी जान बचाई।इस 13 वर्षीय बच्ची लापता हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य मे जुट गई।काफी खोजबीन करने के पश्चात सोमवार को लापता रचना गुप्ता का शव बरामद कर लिया गया।पुलिस ने विधिक कार्यवाही करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस