स्व0 डॉ0 जंगबहादुर सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुँचे त्रिलोकी सिंह

 




स्व0 डॉ0 जंगबहादुर सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुँचे त्रिलोकी सिंह

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। विकास खण्ड परसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चरहुंआ के मजरा जरौली निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश सिंह चौहान के पिता डॉ0 जंग बहादुर सिंह का राजधानी के एक अस्पताल में शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया।जिसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम सा माहौल छा गया।देर शाम स्व0 डॉ0 साहब का शव गांव जरौली लाया गया।रात से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

         परिजनों को ढांढस बंधाते त्रिलोकी सिंह व अन्य

    रविवार की सुबह क्षेत्र के आटा वैशनपुरवा निवासी युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान के भाई त्रिलोकी सिंह ने डॉ0 साहब के निवास स्थान जरौली पहुंचकर अंतिम दर्शन कर परिजनों को आत्मसाहस बंधाया।

    इस अवसर पर पंकज सिंह,सोनू सिंह,रमन सिंह,भारत सिंह,शेखर समेत अन्य लोगों ने भी स्व0 डॉ0 साहब के अंतिम दर्शन कर परिजनों को ढांढस बंधाया।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस