आज अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का होगा भव्य आगा


 आज अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का होगा भव्य आगाज़

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। परसपुर नगर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में आज गुरुवार को अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

    इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह बतौर मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी सूरज सिंह (नन्दौर) द्वारा किया जा रहा है।

     कुश्ती दंगल का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक निर्धारित है। आयोजकों का कहना है कि इस दंगल में कई जिलों समेत अन्य प्रदेशों एवं विदेशों के नामी पहलवान अपनी दमखम का प्रदर्शन करेंगे और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

     मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह का कहना है कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार का आयोजन न केवल परंपरागत खेलों को बढ़ावा देगा बल्कि युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस