डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी, पत्नी और ससुर की दामाद ने की नृशंस हत्या


डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी, पत्नी और ससुर की दामाद ने की नृशंस हत्या

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हारन पुरवा राजापुर में सोमवार की सुबह हुई डबल मर्डर की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम वकसैला थाना उमरी बेगमगंज निवासी पवन कुमार (27 वर्ष) ने अपनी पत्नी और ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते पवन कुमार ने अपनी पत्नी संगीता और ससुर मंगल पुत्र बब्बन पर पहले गला दबाकर और फिर करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। घटना में पत्नी संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मंगल को ग्राम प्रधान की मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।


👉घटनास्थल पर हाहाकार......

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। संगीता का शव आंगन में पड़ा देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। महिलाओं की रोने-बिलखने की आवाजें पूरे मोहल्ले में गूंज उठीं। बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर खौफ साफ झलक रहा था।



सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली गई और साक्ष्य संकलित किए गए। घटनास्थल पर जुटी भीड़ को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया। वहीं एएसपी अभिषेक दावांच्च्या ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए।

      मोके का निरीक्षण करते एएसपी अभिषेक दावांच्च्या 

                 व थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी

👉ग्रामीणों में आक्रोश के साथ साथ भय .......


ग्रामीणों का कहना है कि इतना बड़ा कदम पवन उठा लेगा, इसका किसी को अंदेशा नहीं था। गांव में मातम छाया हुआ है और लोग इस घटना से आक्रोशित भी हैं।


थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपी पवन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस