चोरी व अफवाहों पर अंकुश को लेकर करनैलगंज में चला जागरूकता अभियान
चोरी व अफवाहों पर अंकुश को लेकर करनैलगंज में चला जागरूकता अभियान
करनैलगंज गोण्डा।। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी और अफवाहों की घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को करनैलगंज क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की आईडी चेकिंग की गई और आम नागरिकों को जागरूक करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने अपील की कि देर रात अपरिचित, सुनसान या गांव के निर्जन रास्तों से अकेले सफर करने से बचें। उन्होंने कहा कि चोरी और अफवाहों के चलते क्षेत्र में भय का माहौल बना है। कई बार ग्रामीण या भीड़ किसी अपरिचित को चोर समझकर मारपीट कर बैठते हैं, जिससे बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी जरूरी है।
इस अभियान में एनसीसीएचडब्लूओ के स्टेट प्रेसीडेंट गंगेश सिंह, मंडल कार्यवाह करन सिंह, लक्ष्मण, अजय सिंह, विपिन सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


