भाजपा जिला सहकार भारती के जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह के वाहन पर हमला,फोड़े शीशे


भाजपा जिला सहकार भारती के जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह के वाहन पर हमला,फोड़े शीशे

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।।थाना क्षेत्र परसपुर क्षेत्र में समाजसेवी राहुल सिंह चौहान के भाई त्रिलोकी सिंह की गाड़ी पर हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़े जाने की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

   प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात आटा वैशनपुरवा निवासी समाजसेवी राहुल सिंह के भाई त्रिलोकी सिंह नवरात्रि पर्व के तहत मातारानी के दर्शन करने के पश्चात वापस लौट रहे थे। कि तभी बेलसर मार्ग पर उनकी गाड़ी को रोककर लाठी डंडों से हमला के गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।


सोमवार को समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से आरोप लगाते हुए कहा है कि इस घटना को अंजाम वर्तमान विधायक जी के इशारे पर दिया गया।उन्होंने कहा कि हमारी उनकी कोई भी दुश्मनी नही है। वह भी भारतीय जनता पार्टी से वर्तमान विधायक है हम भी भाजपा के छोटे से कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है। फिर मालूम नही कि हमसे किस बात को लेकर माननीय को नाराजगी है।

वहीं वर्तमान विधायक अजय सिंह ने अपने ऊपर लगाए गये आरोपों को निराधार बताते हुये कहा कि राजनीतिक द्वैष भावना को लेकर आरोप लगाये जा रहे है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस