संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत,पिता जख्मी,एएसपी व फोरेंसिक टीम मौके पर


संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत,पिता जख्मी,एएसपी व फोरेंसिक टीम मौके पर

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत एक गांव में एक सनसनी वारदात का मामला प्रकाश में आया है।जहां युवती की करेन्ट लगने से मौत तथा युवती के पिता गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी।


      प्राप्त जानकारी के मुताबिक परसपुर क्षेत्र के ग्राम राजापुर के मजरा कुम्हारन पुरवा निवासी मंगल की पुत्री संगीता (28) की करेन्ट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका संगीता की शादी तकरीबन आठ वर्ष पूर्व बक्सैला निवासी पवन के साथ हुई थी। सोमवार की सुबह वह अपनी ससुराल पहुँचा।इस दौरान किसी बात को लेकर पति पत्नी में कुछ कहासुनी हो गयी।आरोप है कि विवाद के दौरान दामाद पवन ने अपनी पत्नी व ससुर को करेन्ट लगा दिया। जिससे पत्नी संगीता की मौके पर मौत हो गयी।ससुर घायल हो गये। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व डायल 112 को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।स्थानीयजनो एवं पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिये मंगल को घायल अवस्था मे सीएचसी परसपुर पहुँचाया।जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


  थानाध्यक्ष की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच हेतु मौका मुवायना कर साक्ष्य संकलन किया।

   वहीं प्रकरण की जानकारी मिलते ही एएसपी/क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दवयांच्या ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

        इस बावत थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। वहीं घायल मंगल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस