सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सीएचसी परसपुर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सीएचसी परसपुर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) के अंतर्गत बुधवार को परसपुर नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।
रक्तदान के दौरान ब्लेड जाँच कराते
विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने किया।
उक्त शिविर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह (पप्पू), मंडल उपाध्यक्ष राम सिंह, पूर्णिमा मिश्रा, बीटाना, मंडल महामंत्री प्रदीप तिवारी, मंडल मंत्री अनुज प्रताप सिंह (पुट्ठी), बिर्जेश, शक्तिकेन्द्र संयोजक अजीत सिंह, प्रदीप सिंह, विक्की सिंह, राहुल सिंह, हेमंत सिंह, ठाकुर प्रसाद, प्रतीक सिंह, अभिषेक सिंह, रितेश सिंह, सत्यपाल सिंह, अभिनव पाठक, वैभव सिंह, सूरज पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
रक्तदान के पश्चात मिला ऑनलाइन प्रमाणपत्र
भाजपा मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने रक्तवीरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, इससे न सिर्फ जरूरतमंदों की जान बचती है बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं का संदेश भी प्रसारित होता है।





