महामनीषी पं. कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर कांग्रेस जनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 


महामनीषी पं. कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर कांग्रेस जनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

जिला कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन, नेताओं ने किया महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन

परसपुर गोण्डा।। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय के निर्देश पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य, लेखक, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और विचार गोष्ठी का आयोजन किया।विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि 3 सितंबर 1905 को वाराणसी के प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार में जन्मे स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी जी ने 1921 के सविनय अवज्ञा आंदोलन से स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उन्हें तीन वर्ष की जेल की सजा हुई। वे संविधान सभा के सदस्य रहे और देश के विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व निभाते हुए रेल मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी छाप छोड़ी। उनके योगदान को सदा याद किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि पं. त्रिपाठी आज़ादी की लड़ाई से लेकर जीवन पर्यन्त कांग्रेस की विचारधारा पर अडिग रहे। वे विधानसभा, राज्यसभा और लोकसभा के निर्वाचित सदस्य रहे। एक वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राजनीति और साहित्य दोनों में अमिट छाप छोड़ी।मीडिया प्रभारी शिवकुमार दूबे, उपाध्यक्ष इरशाद अहमद, केटी तिवारी, अवधेश दूबे, महासचिव अरविंद शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अर्जुन वर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए पं. त्रिपाठी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता वाजिद अली, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, राजबहादुर सिंह, जावेद मारूफ, वेदप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, महासचिव लक्ष्मी देवी प्रजापति, इश्तियाक खान, ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह, धर्मराज सिंह, तारिक फारुकी, सेवादल के हरिराम वर्मा, वंशीधर वर्मा, छोटेलाल, सत्यराम यादव, एसपी शुक्ला, शहजादे मेवाती, जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस