17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम

 




भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में होंगे शामिल

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी परसपुर मंडल की ओर से सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत 17 सितंबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यह दिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण कर्ता नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस तथा सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा की जयंती है।


मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सत्ता का साधक नहीं, बल्कि सेवा का साधक है। सेवा पखवाड़ा अभियान इसी संस्कार का प्रमाण है। इसी क्रम में सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने-अपने बूथ पर प्रातः 7 बजे से चिन्हित देवस्थान, सामाजिक स्थल या अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाएँ।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता साफ-सफाई के बाद उसका फोटो बूथ नंबर सहित मंडल अध्यक्ष को दें या भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करें। साथ ही एक प्रति भाजपा के सरल ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा, ताकि कार्य की प्रमाणिकता समय-समय पर स्वतः सिद्ध होती रहे।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस