पुलिया निर्माण से आवागमन व जलभराव से मिली निजात, ग्रामीणों ने विधायक को दिया धन्यवाद
पुलिया निर्माण से आवागमन व जलभराव से मिली निजात,
ग्रामीणों ने विधायक को दिया धन्यवाद
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। परसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदापुर किटौली में एक पुलिया न होने की वजह से ग्रामीणों को बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाने की वजह से आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। जिसकी जानकारी मांग पत्र के माध्यम से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश द्विवेदी द्वारा क्षेत्रीय विधायक को दी गयी।जिसे संज्ञान में लेते हुई तत्काल विधायक अजय सिंह द्वारा चंदापुर किटौली में पुलिया निर्माण कार्य आरंभ कराया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि विधायक जी द्वारा कराये गये पुलिया निर्माण से आवागमन तो सुचारू रूप से चलेगा साथ ही बरसात में जल निकासी की समुचित व्यवस्था हो जाने के कारण सड़क पर जलभराव से भी निजात मिलेगी।विधायक जी के इस सराहनीय कार्य से प्रभावित होकर क्षेत्रियजनों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
