युवती से छेड़छाड़, गाली-गलौज व धमकी,आरोपी पर एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा


युवती से छेड़छाड़, गाली-गलौज व धमकी,आरोपी पर एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। थाना परसपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवनाथ पुरवा सहजौरा में एक युवती से छेड़छाड़ व जातिसूचक गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शिवनाथ पुरवा सहजौरा निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही कप्तान उर्फ हर्षवर्धन मिश्रा फावड़ा लेने के बहाने उसके घर के छप्पर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज को सौंप दी गई है।


Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस