चार वारंटी अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे,भेजा चालान


चार वारंटी अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे,भेजा चालान

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत परसपुर थाना पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों में पूरेदीन पुरवा निवासी जगन्नाथ सिंह, मोहम्मदपुर कड़रू निवासी अभिमन्यु तिवारी, अंजही गली निवासी नाजिम और टेगनहा निवासी दिनेश शामिल हैं।

थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी करनैलगंज के पर्यवेक्षण में की गई।गिरफ्तार सभी अभियुक्त विभिन्न मामलों में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जगतपति तिवारी, अमित कुमार गुप्ता, रविप्रकाश यादव, अंकित सिंह, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश यादव तथा कांस्टेबल सुबेंद्र सिंह, अजय सिंह, योगेंद्र प्रताप यादव, अमित यादव, अखिलेश कुमार और सुभाष चंद्र शामिल रहे।



Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस