भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर बुधवार को, “रक्तदान महादान” का संदेश देंगे विधायक


भाजपा सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर बुधवार को, “रक्तदान महादान” का संदेश देंगे विधायक

रिपोर्ट:- आर के मिश्रा

परसपुर गोण्डा।। भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत विधानसभा करनैलगंज में बुधवार 24 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा करनैलगंज के विधायक अजय सिंह करेंगे। आयोजन की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष भाजपा परसपुर वंश बहादुर सिंह उर्फ विशाल ने बताया कि इसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करके “रक्तदान महादान” का संदेश दें और इस सेवा कार्य को सफल बनाएं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़ा के तहत आयोजित हो रहे सेवा कार्यों का हिस्सा है।

Popular posts from this blog

सपा नेता हत्याकांड का पांचवां आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 29वर्षीय युवक का शव,परिजनों न्त्याके की आशंका

तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में प्री-बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ प्रथम दिवस