मण्डल उपाध्यक्ष के घर पहुँचे राहुल सिंह चौहान, व्यक्त की शोक संवेदना
मण्डल उपाध्यक्ष के घर पहुँचे राहुल सिंह चौहान, व्यक्त की शोक संवेदना
रिपोर्ट:- आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। विकास खंड परसपुर के ग्राम चरहुंआ के मजरा जरौली निवासी भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष राकेश सिंह चौहान के पिता एवं सेवानिवृत्त जिला कुष्ठ रोग अधिकारी (डीएलओ) डॉ. जंग बहादुर सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परसपुर क्षेत्र के आटा वैशनपुरवा निवासी युवा समाजसेवी राहुल सिंह चौहान ने जरौली स्थित आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस दौरान कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि डॉ. परमेश्वर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. एस.पी. सिंह, पंकज सिंह, पुनीत सिंह, अभय, यश प्रताप सिंह, अमन एवं रमन सिंह भी मौजूद रहे।

